Menu Bar

सोमवार, 5 अगस्त 2024

तेज बुखार आने पर क्या करें? इसका घरेलू उपाय बताएं।

तेज बुखार आने पर हम क्या करें? इसका घरेलू उपाय जाने।



तेज बुख़ार आने पर मैने अपनी दादी को जो नुस्ख़े अपनाते देखा वो बताती हूँ -

1- शुद्ध देशी घी से पैरों के तलवे पर मालिश करें !

2- गीले कपड़े की पट्टी माथे पर रखें और उसे बार-बार बदलते रहे !

3- तुलसी की तरह ही एक पौधा होता है , आम भाषा में मरुआ कहा जाता है और कई घरों में यह पाया जाता है , ( जिसे बेसिल 🌿 कहते हैं ) उसकी पत्तियों के रस से हथेलियों और तलवों पर मालिश करें !

4- कम दुध वाली चाय जिसमें लोंग , तुलसी , काली मिर्च और सोंठ मिला हो मरीज़ को पिलाये !

5- पानी में ग्लूकोज़ पाउडर मिला कर दे !

6- मरीज़ के शरीर में पानी की कमी ना होने दे !

7- मूँग की दाल और चावल की पतली खिचड़ी जिसमें हींग , जीरा , नमक और हल्दी मिली हुई हो वो दे !

8- अच्छे डॉक्टर को तुरंत दिखाये !
Ark... 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें